नीबू एक बहुत गुणकारी फल है जो रसोई में प्रयोग किये जाने के अतिरिक्त त्वचा के रंग-रूप और चमक को निखारने में भी बहुत गुणकारी सिद्ध होता है। यहां अनुभूत और प्रभावकारी प्रयोग प्रस्तुत हैं। स्नान के पानी में नीबू निचोड़ कर स्नान करने और स्नान से पहले नीबू के रस का शरीर पर लेप करने या नीबू काट कर शरीर पर मलने से त्वचा का रंग साफ़ होता है। चेहरे पर लगाने से मुंहासों के दाग़ साफ़ होते हैं।
मूल्य : 20